10th Social Science Model Paper 2021-22 MP Board – मध्यप्रदेश मे होने वाली र्बार्ड परिक्षाओ के लिए यह मॉडल पेपर तैयार किया गया है। जो कि परिक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है-
मॉडल प्रश्न- पत्र
विषय – सामाजिक विज्ञान
कक्षा – 10वी
पूर्णांक- 80
प्रश्न 1.सही विकल्प चुनकर लिखिए-
(a) कोपरा किस पर लागू होता है
- सामानों पर
- मकानों पर
- दुकानों पर
- उपयुक्त सभी
(b) स्थाई वनो का सर्वाधिक क्षेत्र किस प्रदेश में है?
- उड़ीसा
- पश्चिम बंगाल
- मध्य प्रदेश
- राजस्थान
(c) 1834 में प्रशा मे स्थापित हुए जॉलवेराइन का सम्बन्ध किससे है?
- मजदूर संघ
- शुल्क संघ
- व्यापार संघ
- किसान संघ
(d) श्रीलंका की आबादी में ईसाई लोगों का हिस्सा कितना है?
- 7 फ़ीसदी
- 14 फीसदी
- 18 फ़ीसदी
- 10 फ़ीसदी
(e) मध्य प्रदेश किस खनिज के उत्पादन में भारत में प्रथम स्थान रखता है?
- हीरा
- अभ्रक
- सोना
- लोहा
(f) ‘हिंद स्वराज’ नामक पुस्तक का लेखक कौन था?
- सरदार पटेल
- बाल गंगाधर तिलक
- अरविंद खोज
- महात्मा गांधी
प्रश्न 2. सही जोड़ी बनाइए
- बर्न – (4) चेचक कीटाणु
- हिंद स्वराज – (5) सिंहली
- दूसरा गोलमेज सम्मेलन – (6) तृतीयक क्षेत्रक
- स्पेनिश सैनिक – (1) यंग यूरोप
- श्रीलंका की राजभाषा – (2) महात्मा गांधी
- परिवहन एवं संचार – (3) 1932
प्रश्न 3.रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
- वस्तुओं और सेवाओं का क्रय- विक्रय…मुद्रा…….के माध्यम से किया जाता है
- तीन चौथाई धरातल ……. जल.. से ढका हुआ है।
- ग्रेट ब्रिटेन ….. दो….पंथो में बुरी तरह बटा हुआ है।
- 18 वीं सदी के अंत तक प्रेस… धातु.. से बनने लगे थे ।
- कोयला उत्पादन में भारत का….. तीसरा… स्थान है ।
- 22 भाषाओं को भारतीय संविधान की…. आठवीं… अनुसूची में रखा गया है।
- 1885 में यूरोप के ताकतवर देशों की…. बर्लिन….मैं बैठक हुई ।
10th Social Science Model Paper 2021-22 MP Board
प्रश्न 4. एक शब्द/ वाक्य में उत्तर दीजिए-
- सामाजिक विभाजन ओं का प्रमुख आधार क्या है? जन्म
- 1 टन इस्पात बनाने में कितनी मैगनीज की आवश्यकता होती है? 10 किलोग्राम
- किन दशकों में भारत में उद्योग का उदय हुआ? 1950 और 1960
- श्रीलंका किस वर्ष में स्वतंत्र राज्य बना ?1948
- भारत में केंद्रीय सरकार की तरफ से करेंसी नोट कौन जारी करता है? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
- मार्टिन लूथर कौन था? धर्म सुधारक
- 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में साक्षरता दर क्या है? 70%
प्रश्न 5 सत्य/असत्य बताइए-
- लोकतंत्र में गलतियों को सुधारने की गुंजाश नहीं होती है। असत्य
- किसी भी अर्थव्यवस्था को 4 क्षेत्रो मे बाटा जाता है। सत्य
- हॉलमार्क,आभूषणों की गुणवत्ता बनाए रखने वाला प्रमाण है। सत्य
- लैटेराइड मृदा अधिकतर गहरी तथा अम्लीय हाती है। सत्य
- अमेरीका और ब्रिटेन मे दो दलीय व्यवस्था है। सत्य
- मेघालय की राजधानी शिलांग है। सत्य
Question (6-15) तक 2अंक निर्धारित है
प्रश्न 6. अभ्यारण किसे कहते हैं?
अथवा
जायद की फसल के बारे में बताइए ।
प्रश्न 7. भारत के लघु उत्पादकों को बाजार में बेहतर प्रतिस्पर्धा के लिए किन बातों की आवश्यकता होती है?
अथवा
वैश्वीकरण के किस उपभोक्ता वर्ग को अधिक लाभ हुआ है?
प्रश्न 8. चेक द्वारा भुगतान कैसे होता है?
अथवा
भारत में विमुद्रीकरण कब और कैसे किया गया?
प्रश्न 9. भारत में पाई जाने वाली मिट्टियों के नाम लिखिए।
अथवा
प्राकृतिक वनस्पति से क्या तात्पर्य है?
प्रश्न 10. उपभोक्ता शोषण के दो प्रकार बताइए !
अथवा
उपभोक्ता शिक्षा से क्या अभिप्राय है?
प्रश्न 11. पूर्वी तट के नदी डेल्टाओ पर किस प्रकार की मृदा पाई जाती है ?इस प्रकार की मृदा की प्रमुख विशेषताएं क्या है
अथवा
नगद व व्यापारिक फसलों से क्या आशय है?
प्रश्न 12. औद्योगिक उत्पादन से क्या आशय है?
अथवा
उलमा व फतवा से क्या आशय है ?
प्रश्न 13. लोकतंत्र में निर्णय लेने में देरी क्यों होती है?
अथवा
मतदान के स्वरूप और सामाजिक विभाजन के बीच कैसा संबंध दिखाई देता है?
प्रश्न 14. निरंकुशवाद से क्या अर्थ है?
अथवा
1840 के दशक के बाद रोजगार के साधनों के बढ़ने का क्या कारण था?
प्रश्न 15. लोकतांत्रिक सरकारों से क्या उम्मीदें करना उचित है?
अथवा
अमेरिकी समाज के दो सामाजिक विभाजन कौन से है?
प्रश्न (16-19) तक 3अंक निर्धारित किए गए है
प्रश्न 16. भारत में वस्त्र उद्योग तथा लोहा इस्पात उद्योग की तुलना कीजिए!
अथवा
जुट उघोग की चुनौतियॉं व सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख कीजिए।
प्रश्न 17. सूरत बंदरगाह 18 वीं सदी के अंत तक हाशिए पर पहुंच गया था। स्पष्ट कीजिए
अथवा
भारत में मैनचेस्टर के आने से बुनकरों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ा ?
प्रश्न 18. राजनीतिक दल का क्या अर्थ होता है?
अथवा
दक्षिण भारत के 4 राज्यों में किन्हीं चार क्षेत्रीय दलों के नाम लिखिए!
प्रश्न 19. लौह और अलौह खनिज के बारे में बताइए!
अथवा
अवसादी चट्टानों में खनिजों का निर्माण किस प्रकार होता है?
प्रश्न (20-23) के लिए 4 अंक निर्धारित है
प्रश्न 20. उपभोक्ता शोषण के किन्हीं चार प्रकारों का वर्णन कीजिए?
अथवा
बाजार में नियमों तथा विनिमय की आवश्यकता क्यों पड़ती है? कुछ उदाहरणों के द्वारा समझाइए!
प्रश्न 21. सांप्रदायिकता के प्रमुख कारण लिखिए!
अथवा
प्रजातंत्र की बाधाओं को दूर करने के उपाय बताइए!
प्रश्न 22. सविनय अवज्ञा आंदोलन का वर्णन कीजिए!
अथवा
कल्पना कीजिए कि आप सिविल नाफरमानी आंदोलन में हिस्सा लेने वाली महिला है! बताइए कि इस अनुभव का जीवन में क्या अर्थ होता है?
प्रश्न 23. भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-
- मध्य प्रदेश में कोयला उत्पादक क्षेत्र
- प्रमुख खनिज तेल उत्पादक क्षेत्र
- कर्नाटक में नाभिकीय ऊर्जा केंद्र
- अभ्रक उत्पादक क्षेत्र
अथवा
- सतपुड़ा तापीय ऊर्जा संयंत्र
- राजस्थान में अदरक क्षेत्र
- रावतभाटा आणविक संयंत्र
- नरौरा परमाणु केंद्र
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.