Science Model Paper Class 10th 2021-22 MP Board – यह प्रश्न प्रत्र मध्यप्रदेश बोर्ड मे होने वाली परिक्षाओ की दृष्टि को ध्यान मे रख कर तैयार किया गया है। जो मध्यप्रदेश बोर्ड परिक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मॉडल प्रश्न पत्र 2022
विषय – विज्ञान
कक्षा – 10 वी
पूर्णांक – 80
प्रश्न1. विकल्प चुनकर लिखिए
(A) किसी दर्पण से आप चाहे कितनी ही दूरी पर खड़े हो, आपका प्रतिबिंब सदैव सीधा प्रतीत होता है । संभवतः दर्पण है-
- only समतल
- केवल अवतल
- केवल उत्तल
- या तो समतल अथवा उत्तल
(B) द्रव अवस्था में पाई जाने वाली धातु है
- मरकरी
- जिंक
- सोडियम
- एलुमिनियम
(C) निम्नलिखित में कौन सा भौतिक परिवर्तन नहीं है ?
- एलपीजी का दहन
- खोलते पानी में जलवाष्प को बन्ना
- बर्फ का पिघलना जल बन्ना
- नमक का पानी में घुलना
(D) दो तंत्रिका कोशिका के मध्य खाली स्थान को कहते हैं
- द्रुमिका
- आवेग
- सिनेप्स
- एक्सॉन
(E) अलैंगिक जनन मुकुलन द्वारा होता है-
- अमीबा में
- लीशमानिया में
- प्लाज्मोडियम में
- यीस्ट में
(F) मानव नेत्र के किस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिंब बनता है , वह है
- कॉर्निया
- परितारिका
- दृष्टि पटल
- पुतली
(G) कोई विलियन लाल लिटमस को नीला कर देता है, इसका pH संभवत:क्या होगा ?
- 10
- 1
- 4
- 5
(H) मानव युग्मनज मे लिंग गुणसूत्रों के जोड़ों की संख्या होती है
- 3
- एक
- चार
- दो
प्रश्न 2.रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
- जीवाश्म ईंधन………………. मित्र होते है। (पर्यावरण)
- हमारे शरीर में नियंत्रण एवं समन्वय का कार्य……….. तथा……….द्वारा होता है। (तंत्रिका तंत्र, हार्मोन)
- चुंबकीय ध्रुव के पास क्षेत्र रेखाएं……….. होती है।( सघन)
- ऊर्जा के स्त्रोत भोजन को बाहर से शरीर के अंदर ग्रहण करना……… कहलाता है। (पोषण)
- अम्ल नीले लिटमस पत्र को………. कर देता है। ( लाल)
- पीढ़ी दर पीढ़ी संचारित होने वाले लक्षण……….. कहलाते हैं।(अनुवांशिक लक्षण )
- ………………… का उपयोग थर्मामीटर एवं बैरोमीटर मैं किया जाता है। ( मरकरी)
- अपुष्पी पादपों में………… जनन होता है। (अलैंगिक )
Science Model Paper Class 10th 2021-22 MP Board
प्रश्न3.सही जोड़ी बनाइए
- निकट दृष्टि दोष – (8) शुक्रवाहिनी
- दूर दृष्टि दोष – (7) डिंब वाहिनी
- अभिसारी दर्पण – (6) लिंग गुणसूत्र
- अपसारी दर्पण – (5) जींस
- आनुवांशिक लक्षणों के वाहक – (1) अवतल लेंस
- लिंग निर्धारण – (2) उत्तल लेंस
- मादा जनन तंत्र – (3) अवतल दर्पण
प्रश्न4. एक शब्द/ वाक्य में उत्तर दीजिए
- चुंबक के ध्रुव के पास क्षेत्र रेखाएं कैसी होती है? (सघन)
- लार आना, उल्टी आन,, रक्तचाप आदि अनैच्छिक क्रिया मस्तिष्क के किस भाग द्वारा नियंत्रित होती है? (पश्च मस्तिष्क के मॉडयूला द्वारा)
- जो धातुएं कठोर सतह से टकराने पर ध्वनि उत्पन्न करती है उन्हें क्या कहते हैं? (ध्वानिक)
- वायु की अनुपस्थिति में होने वाला स्वसन क्या कहलाता है? (अवायवीय श्वसन)
- उस पदार्थ का नाम बताइए जो क्लोरीन से अभिक्रिया करके विरंजक चूर्ण बनाता है ? (बुझा हुआ चुना)
- जब कोई तत्व प्रकृति में विभिन्न रूपों में पाया जाता है तो इस गुण को क्या कहते हैं? ( अपरूपता)
- 2 विलियनो को मिलाने पर एक अविलेय पदार्थ बनता है उस अभिक्रिया को क्या कहेंगे? ( अवक्षेपण)
- किसी जीव के उस प्रक्रम का नाम लिखिए जो उसकी समष्टि की वृद्धि में सहायता करता है? (जनन)
विज्ञान मॉडल पेपर (5-14) 2 Mark
प्रश्न 5. जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है?
अथवा
जाइलम एवं फ्लोएम में पदार्थों के वहन में क्या अंतर है?
प्रश्न 6.संक्षारण से सुरक्षा के दो तरीके लिखिए!
अथवा
तेल एवं वसा युक्त पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रवाहित क्यों किया जाता है।
प्रश्न 7. मेंडलीफ की आवर्त सारणी से आप क्या समझते हैं ?
अथवा
ऑक्सीजन के साथ संयुक्त होकर अधातुए कैसा ऑक्साइड बनाती है?
प्रश्न 8. स्वयं पोशी पोषण एवं विषमपोषी पोषण में क्या अंतर है?
अथवा
न्यूलैंड के अष्टक नियम की सीमाएं लिखिए !
प्रश्न 9. जीवो में विभिन्नता स्पीशीज के लिए तो लाभदायक है परंतु व्यष्टिके लिए आवश्यक नहीं क्यो
अथवा
एक एकल जीव द्वारा उपार्जित लक्षण समानत: अगली पीढ़ी में वंशानुगत नहीं होते क्यों ?
प्रश्न 10. गुणसूत्र का महत्व लिखिए ।
अथवा
कुछ पौधों को उगाने के लिए कायिक प्रवर्धन का उपयोग क्यों किया जाता है
प्रश्न 11.किसी चालक के प्रतिरोध एवं उसकी प्रतिरोधकता में संबंध लिखिए
अथवा
गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या को परिभाषित कीजिए!
प्रश्न12. विद्युत शक्ति के विभिन्न पदों में व्यंजक लिखिए
अथवा
हम वाहनों में उत्तल दर्पण को पश्च- दृश्य दर्पण के रूप में वरीयता क्यों देते हैं?
प्रश्न13.परितंत्र में अपघटको की क्या भूमिका है ?
अथवा
किसी विद्युत हीटर की डोरी क्यों ,उत्तप्त नहीं होती जबकि उसका तापन अवयव उत्तप्त हो जाता है।
प्रश्न 14. क्या कारण है कि कुछ पदार्थ जैव निम्नीकरणीय होते हैं और कुछ अजय निम्नीकरणीय ?
अथवा
यह कहने का क्या तात्पर्य है कि दो बिंदुओं के बीच विभांतर1V है ?
Important Questions (15-18) 3 Mark
प्रश्न15.निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए सन्तुुलित रासायनिक समीकरण लिखिए एवं प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार बताइए-
- पोटैशियम ब्रोमाइड (aq)+बेरियम आयोडाइड (aq)→ पोटैशियम आयोडाइड (aq)+बेरियम ब्रोमाइड(s)
- जिंक कार्बोनेट (s)→जिंक ऑक्साइड(s)+कार्बन डाइऑक्साइड(g)
- हाइड्रोजन(g)+क्लोरिन(g)→हाइड्रोजन क्लोराइड(g)
अथवा
निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए सन्तुलित रासायनिक समीकरण लिखिए-
- कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड+कार्बन डाइऑक्साइड →कैल्सियम कार्बोनेट+जल
- जिंक+सिल्वर नाइट्रेट →जिंक नाइट्रेट+सिल्वर
- ऐलुमिनियम+ कॉपर क्लोराइड→ऐलुमिनियम क्लोराइड+कॉपर
प्रश्न16.सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सूर्य सक्ताभ क्यों प्रतीत होता है?
अथवा
तारे क्यों टिमटिमाते है? सचित्र वर्णन कीजिए।
प्रश्न 17.नाभिकीय उर्जा का महत्व लिखिए।
अथवा
किसी छड़ चुम्बक के चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाऍ खींचिए।
प्रश्न 18.उदासीनीकरण अभिक्रिया को दो उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए।
अथवा
किसी दिए गए क्षेत्र में चुम्बकीय क्षेत्र एकसमान है। इसे निरूपित करने के लिए आरेख खींचिए।
Most Important Questions (19-22) 4 marks
प्रश्न19. अम्ल का जलीय विलयन विघुत का चालन क्यों करता है? अम्ल को तनु करते समय यह क्यों अनुशासित करते है कि अम्ल को जल में मिलाना चाहिए,न कि जल काे अम्ल में?
अथवा
उर्जा के आदर्श स्त्रोत में क्या गुण होते हैं?
प्रश्न 20. निम्नलिखित की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना बताइए-
- CH4
- S8
अथवा
अपररूपता से क्या समझते है? कार्बन के दो अपररपों के नाम लिखिए।
प्रश्न 21.प्रकास के परावर्तन से आप क्या समझते है? प्रकाश के परावर्तन का नियम लिखिए।
अथवा
मनुष्य में श्वासोच्छवास की क्रिया समझााइए।
प्रश्न 22. अवतल,उत्तल एवं समतल दर्पण के उपयोग लिखिए।
अथवा
मानव की आहार नाल का वर्णन कीजिए।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.