10TH SCIENCE & TECHNOLOGY MODEL PAPER 2021 HP Board/ HP Board Model Question Paper 2021 Class 10th Subject Science
- निम्न रासायनिक समीकरण को संतुलित करो।
- AgCl(s) ——सूर्य का प्रकाश———-> Ag(s) + Cl2
- CaSo4.2H2O का सामान्य नाम लिखिए।
- आयन का इलैक्ट्रानिक विन्यास लिखो।
- साइक्लोहेक्सेन का सूत्र लिखिए।
- डी.एन.ए. का पूरा नाम बताइए।
- नर जनन तंत्र उस भाग का नाम बताइए, जिसके द्वारा शुक्राणुओं का उत्पादन होता है।
- मस्तिष्क का वह कौन सा भाग है जो शरीर की स्थिति, संतुलन का अनुरक्षण करता है?
- पौधों में जल व खनिज के वहन के लिए उत्तरदायी ऊतक का नाम लिखिए।
- मनुष्य के नेत्र की सामान्य दृष्टि के लिये निकट बिंदु नेत्र कितनी दूरी पर होता है?
- विद्युत मोटर का सिद्धांत बताइए।
- उस युक्ति का नाम बताइए जो किसी चालक के सिरों पर विभवांतर को बनाए रखने में सहायता करती है।
- अभिनेत्र लैंस की फोकस दूरी में परिवर्तन किस भाग के द्वारा किया जाता है?
- ऊर्जा के दो पांरमपरिक स्त्रोतों के नाम बताइए।
- बोरेक्स निर्माण में उपयोग होने वाले यौगिक का नाम बताइए।
- ऊर्जा का उत्तम स्त्रोत किसको कहते है?
10TH SCIENCE & TECHNOLOGY MODEL PAPER 2021 HP Board
प्रत्येक पर 02 अंक निर्धारित
- वायु में जलाने से पहले magnesium ribern को साफ क्यों किया जाता है? बताइए।
- प्लास्टर आफ पेरिस को आर्द्ररोधी बर्तन में क्यों रखा जाता है? बताइए।
- डोबेराइन के वर्गीकरण की सीमाएं क्या हैं?
- भोजन के पाचन में लार किस प्रकार से सहायता करती है?
- द्विखंडन बहुखंडन से किस तरह से भिन्न होता है?
- प्रतिवर्ती क्रिया और टहलने में क्या अंतर होता है?
- नेत्र की समंजन क्षमता से क्या आश्य है?
- तारे टिमटिमाते हैं क्यों?
- 12V विभवांतर के दो बिंदुओं के बीच 2C आवेश को ले जाने में कितना कार्य करना पड़ता है?
- कुछ ऐसी युक्तियों के नाम बताइए जिनमें विद्युत मोटर उपयोग किए जायें।
प्रत्येक पर 03 अंक निर्धारित
- न्यूलैंडस के अष्टक सिद्धांत की सीमाएं क्या है? अथवा विस्थापन एवं दि्विस्थापन अभिक्रियाओं में अंतर बताइए। एवं अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।
- एक कोशिका एवं बहुकोशिकीय जीवों की जनन पद्धति में अंतर बताइए। अथवा मानव में बच्चे का लिंग का निर्धारण किस प्रकार होता है? बताइए।
- सूर्य के उदय के समय सूर्य रक्ताभा क्यों दिखाई पड़ता है?
- जीवाश्मी ईंधन की हानियों को लिखिए।
- आपके दैनिक जीवन में pH के महत्व को उदाहरण देकर वर्णन कीजिए। अथवा
- इलेक्ट्रॉन के स्थानांतरण के द्वारा Na2O एवं MgO का निर्माण को दर्शाइए। इन यौगिकों में कौन से आयन पाये जाते हैं?
- मानव ह्दय का चिन्हित चित्र बनाकर ब्याख्या कीजिए। स्तनधारी में ऑक्सीजनित तथा विऑक्सीजनित रूधिर को अलग करना क्यों आवश्यक होता है?
- नामांकित आरेख खींचकर किसी विद्युत मोटर का मूल सिद्धांत तथा कार्यविधि को बताइए। एवं इसमें विभक्त वलय का क्या कार्य है? यह भी बताइए।
HP Board Model Paper 2021 for Class 10th Hindi
Download science model paper 2021 pdf
Population Problem Essay in Hindi / जनसंख्या वृद्धि पर निबंध
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.