MP Land Record 2021/MP Bhulekh 2021 खसरा, नक्सा एवं खतौनी बी 1, फार्म 1 कैसे निकालें?
नमस्कार मित्रों आज हमारे द्वारा आप सभी किसान भाईयों, एवं सभी भूपतियों को मध्यप्रदेश में भू अभिलेख से संबंधित जानकारी को ऑनलाईन निकालने की प्रक्रिया बतायी जावेगी। हम आपको मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई भू अभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट के विषय में जानकारी देंगे।
MP Government द्वारा landrecords.mp.gov.in एवं mpbhulekh.gov.in दो Government Website प्रारंभ की है। अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी है और मध्य प्रदेश में आपकी property है और आप उसकी जानकारी (जसे जमीन की नकल, जमीन का खसरा नम्बर एवं जमीन का नक्शा) देखना चाहते है तो अब आपको किसी office में जाने की आवश्यकता नहीं है आप स्वयं अपनी Property से जुडी जानकारी online अपने Mobiles/Computer पर प्राप्त कर सकते है।
कोई भी जमीनी खसरा, नकल, फार्म 1, जमीनी नक्सा, खतौनी बी 1 कैसे आप ही अपने द्वारा देख एवं निकाल सकते हैं। के बारे में पूर्ण जानकारी दे रहे हैं। तो आप हमारी इस वेबसाइट पर अन्त तक बने रहिए।
जैसा की हम सभी जानते हैं कि गत वर्षों जब मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा कोई भी ऑनलाईन (Online) सुविधा नहीं दी गई थी तब कई अधिकारियों एवं उनके नीचे पदस्थ अन्य छोटे कर्मचारियों, एवं पटवारियों के द्वारा अपने स्वार्थ के चलते अनेक ऐसी घटनायें होती थी।
MP LAND RECORD 2021 IN HINDI@ LANDRECORDS.MP.GOV.IN
जिन घटनाओं से गरीब किसान, भूपति बहुत ही हताश हो जाता था एवं वेफुजूली खर्च भी कर्मचारियों के द्वारा उससे करवाया जाता था। परन्तु मध्यप्रदेश सरकार ने इस समस्या का निदान कर किसानों की जमीनी जानकारी का सभी विवरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया है। एवं अभी कार्य प्रगति पर भी है।
तो इस ऑनलाईन सुविधा ने किसानों को दफतरों में जाकर अपनी चप्पलें घिसने से बचाया है। एवं भूमि से संबंधित सभी जानकारियों को प्राप्तकर्ता को आसानी से पहुंचाने में सहायता की है।
जानिये अपना खसरा विवरण/बी-1/नक्शा :-
आपको खसरा विवरण जानने के लिये आपको मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर जाना होगा । बेवसाइट पर जाकर आपको यहां पर यदि आपके खसरे का विवरण देखना है। तो
MP Bhulekh 2021
- आ धिकारिक वे वेबसाइट पेज पर आपको तीन Options प्रदर्शित होगें।
- जिसमें आपको 1. PUBLIC USER 2. FREE SERVICES 3. DIVERSION(FAQ)/GUIDELINE दिखाई देंगें।
- इन तीनों में से आपको दूसरे वाले Option (FREE SERVICES) पर माउस का लेफ्ट (बायां/उल्टा) बटन को क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आपके द्वारा इस ऑप्शन पर क्लिक किया जायेगा तो आपके सामने खसरा/बी-1/नक्शा, भू-नक्शा, खसरा/बी-1/नक्शा प्रतिलिपि, अभिलेखागार प्रतिलिपि जैसे ऑप्शन्स दिखाई देंगें।
- जिसमें से आपको यदि खसरे का विवरण देखना है तो आपको खरसा पर क्लिक करना होगा।
- जिसमें आपके सामने एक नया पेज दिखाई देगा जिसमें आपके द्वारा आपको अपने जिले, तहसील, गांव, का चयन करना होगा एवं यदि आपको भू-स्वामी, खसरा संख्या, खाता संख्या निम्न तीनों में से किसी के भी विषय में जानकारी है तो उस पर क्लिक कीजिए।
- आगे की प्रक्रिया में आपके द्वारा केप्चा कोड (Capcha Code) को जैसा दिया गया है। उसी जैसा भरना होगा। एवं विवरण देखें पर क्लिक करना होगा।
लीजिए आपके सामने खसरे का विवरण प्रस्तुत होगा। इसमें आपको खसरा संख्या, खसरा क्षेत्रफल, वर्ष, भूमि का प्रकार(निजी है या नही), भू-स्वामी का नाम, पिता या पति का नाम, हिस्सा, की जानकारी मिल जायेगी।
Important facts
- Land Record official Website – https://mpbhulekh.gov.in/ and http://www.landrecords.mp.gov.in/
- Help desk no. – 18002336763
- Land Line No – 07554000340
- Email Id – support.gis@begl.org.in
यदि आप बी-1 या फिर नक्शा पर क्लिक करते हैं तो आपको यही प्रक्रिया दोहरानी होगी एवं जब आपके पास विवरण प्रस्तुत होगा तो उसमें खसरा एवं नक्शा से संबंधित आइकॉन दिये जायेगें। जिसपर आपको क्लिक करके वहां से आप खसरा या फिर नक्शा देख सकते हैं। एवं यदि आप इनकी नकल अर्थात कॉपी चाहते हैं तो अपने प्रिंटर से इसे प्रिंट कीजिए।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.