MP के जिले संभाग एवं उनके विशेष तथ्य

MP के जिले और संभाग एवं उनके विशेष तथ्य: Madhya Pradesh GK Complete Guide – अगर आप MPPSC, MP PEB (Vyapam), या मध्य प्रदेश की किसी भी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, या सामान्य ज्ञान के लिए मध्य प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को समझना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

इस लेख में हम MP के जिले और संभाग और उनसे जुड़े बेहद महत्वपूर्ण एवं अनोखे तथ्यों (Special Facts) पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

मध्य प्रदेश: एक नज़र में (Administrative Overview)

  • कुल संभाग (Total Divisions): 10
  • कुल जिले (Total Districts): 55 (नवीनतम जिलों सहित)
  • राजधानी (Capital): भोपाल
  • स्थापना दिवस: 1 नवंबर 1956

MP के जिले, संभाग एवं उनके विशेष तथ्य: MP GK Latest 2026 Guide

मध्य प्रदेश के 10 संभाग और उनके अंतर्गत आने वाले जिले मध्य प्रदेश को प्रशासनिक दृष्टि से 10 संभागों में बांटा गया है। आइए जानते हैं किस संभाग में कौन से जिले आते हैं:

  • 1. चम्बल संभाग (Chambal Division) इसका मुख्यालय मुरैना है एवं इसमें कुल 3 जिले आते है- भिंड, मुरैना, श्योपुर।
  • 2. ग्वालियर संभाग (Gwalior Division) इसका मुख्यालय ग्वालियर है एवं इसमें कुल 5 जिले आते है – ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया।
  • 3. उज्जैन संभाग (Ujjain Division) इसका मुख्यालय उज्जैन में है इसमे कुल 7 जिले आते है :- उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच।
  • 4. इंदौर संभाग (Indore Division) इसका मुख्यालय इंदौर है इसमें कुल 8 जिले आते है :- इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन (पश्चिमी निमाड़), खंडवा (पूर्वी निमाड़), बुरहानपुर, बड़वानी।
  • 5. भोपाल संभाग (Bhopal Division) इसका मुख्यालय: भोपाल में है इसमें संभाग में कमल 5 जिले आते है :- भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा।
  • 6. नर्मदापुरम संभाग (Narmadapuram Division) इसका मुख्यालय: नर्मदापुरम (पुराना नाम होशंगाबाद) है इसमें कुल 3 जिले आते है :- नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल।
  • 7. सागर संभाग (Sagar Division) इसका मुख्यालय: सागर है इस संभाग में कुल 6 जिले आते है :- सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी।
  • 8. जबलपुर संभाग (Jabalpur Division) मुख्यालय: जबलपुर जिले (9): जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, बालाघाट, डिंडोरी, पांढुर्णा (छिंदवाड़ा से अलग होकर बना)।
  • 9. रीवा संभाग (Rewa Division) मुख्यालय: रीवा जिले (6): रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, मऊगंज (रीवा से अलग), मैहर (सतना से अलग)।
  • 10. शहडोल संभाग (Shahdol Division) मुख्यालय: शहडोल जिले (3): शहडोल, उमरिया, अनूपपुर।

मध्य प्रदेश के जिलों से जुड़े विशेष एवं रोचक तथ्य (Special Facts)

परीक्षा के दृष्टिकोण से जिलों के बारे में कुछ ऐसे तथ्य नीचे दिए गए हैं जो अक्सर पूछे जाते हैं:

भौगोलिक एवं प्रशासनिक तथ्य

  • सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल में): क्षेत्रफल की दृष्टि से शिवपुरी/सागर अग्रगण्य हैं (छिंदवाड़ा से पांढुर्णा अलग होने के बाद नए आंकड़े ध्यान रखें)।
  • सबसे छोटा जिला: क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से निवाड़ी मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला है।
  • सबसे नया संभाग: शहडोल मध्य प्रदेश का 10वां और सबसे आधुनिक संभाग है।
  • ऊर्जा राजधानी: सिंगरौली के बेडन (Waidhan) को मध्य प्रदेश की ‘ऊर्जा राजधानी’ कहा जाता है क्योंकि यहाँ विशाल कोयला खदानें और थर्मल पावर प्लांट हैं।
  • औद्योगिक एवं आर्थिक तथ्य
  • मिनी मुंबई (इंदौर): इंदौर को राज्य की व्यावसायिक राजधानी और सूती वस्त्र उद्योग के कारण ‘मिनी मुंबई’ कहा जाता है। यह भारत का एकमात्र शहर है जहाँ IIT और IIM दोनों स्थित हैं।
  • सफेद शेरों की भूमि: रीवा को सफेद शेरों की भूमि (Land of White Tigers) कहा जाता है।
  • डायमंड सिटी (पन्ना): भारत में सबसे अधिक हीरा उत्पादन पन्ना जिले में होता है।
  • तांबा और मैंगनीज नगरी: बालाघाट की ‘मलांजखंड’ खदान तांबे के लिए और ‘भारवेली’ खदान मैंगनीज के लिए पूरे एशिया में प्रसिद्ध है।

MP के जिले, संभाग एवं उनके विशेष तथ्य: MP GK Latest 2026 Guide

सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक तथ्य

महाकाल की नगरी उज्जयिनी– (उज्जैन) क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित है, जहाँ हर 12 वर्ष में सिंहस्थ कुंभ मेला लगता है। इसे ‘मंगल ग्रह की जन्मभूमि’ भी माना जाता है।

शिल्पकला का तीर्थ– छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो के मंदिर अपनी चंदेलकालीन वास्तुकला और कामुक मूर्तियों के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं (UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट)।

बौद्ध स्तूप – रायसेन जिले का सांची बौद्ध स्तूपों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा आदिमानव के शैलचित्रों के लिए प्रसिद्ध भीमबेटका की गुफाएं भी इसी जिले में हैं।

संस्कार धानी – आचार्य विनोबा भावे ने जबलपुर को मध्य प्रदेश की ‘संस्कारधानी’ नाम दिया था। यहाँ का भेड़ाघाट (धुआंधार जलप्रपात) संगमरमर की चट्टानों के लिए जाना जाता है।

नवगठित जिले (Latest New Districts Update)

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासनिक सुगमता के लिए हाल ही में कुछ नए जिलों का गठन किया गया है:

  • मऊगंज: इसे रीवा जिले की तहसीलों को अलग करके राज्य का 53वां जिला बनाया गया।
  • पांढुर्णा: इसे छिंदवाड़ा से अलग कर राज्य का 54वां जिला घोषित किया गया, जो महाराष्ट्र की सीमा को छूता है।
  • मैहर: संगीत नगरी मैहर (मां शारदा देवी मंदिर के लिए प्रसिद्ध) को सतना से अलग कर 55वां जिला बनाया गया।

मध्य प्रदेश अपनी भौगोलिक विविधता, समृद्ध इतिहास और प्रशासनिक संरचना के कारण ‘भारत का दिल’ कहलाता है। 10 संभागों और 55 जिलों में बंटा यह राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिएMP के जिले, संभाग जिलों और संभागों का अपडेटेड डेटा याद रखना बेहद जरूरी है।

MP CPCT SYLLABUS 2026

CONTINEW READING..

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top