Essay on Social Media in Hind 500 & 1000 Word. सोशल मिडिया का महत्व पर निबंध
- प्रस्तावना
- दैनकि जीवन में सोशल मिडिया की भूमिका
- डिजिटल क्षेत्र में क्रांती
- व्यवसाय के विज्ञापन के क्षेत्र में
- सोशल मिडिया के लाभ
- सोशल मिडिया से हानी
- उपसंहार
प्रस्तावना Essay on Social Media – सोशल मिडिया अर्थात् एक सूचनाओं का एक सामाजिक माध्यम जिसमें किसी भी प्रकार की सूचनाओं के बारे में जानकारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचती है। इससे वर्तमान में प्रत्येक व्यक्ति लगभग दैनिक जीवन के कार्यों को लेकर जुडा ही है। हमारे आज के जीवन की सोशल मिडिया के बिना कल्पना नहीं की जा सकती है।
सोशल मीडिया के द्वारा एक ओर कई लाभ हैं तो एक ओर इससे हानियां भी है। आज का समय बहुत ही डिजिटल होता जा रहा है। हम देखते हैं कि हमारे आस-पास की घटनाओं की जानकारी के लिये हमें तुरंत ही जानकारी प्राप्त हो जाती है। एवं विदेशों की कोई भी खबर हमें आज किसी भी माध्यम से जल्द ही प्राप्त हो जाती हैं।
सोशल मीडिया एक इस प्रकार का प्लेटफोर्म होता है। जिससे कोई भी व्यक्ति जुडना चाहे तो जुड सकता है। आज के समय में हम देखते हैं कि कई लोगों के द्वारा सोशल मीडिया में शामिल समाचार ऐजेंसियों के मानहानी से संबंधित घटनायें उत्पन्न हो रही हैं। जिससे लोगों में इसको लेकर विश्वास भी कम हो रहा है।
दैनिक जीवन में सोशल मीडिया की भूमिका –
हमारे साथ अक्सर ऐसी घटनायें हुई है जैसे की- पहले के लोगों के द्वारा बताया जाता है कि आज के समय में जो सुविधाए हैं वह नही मिलती थी। एवं पहले के प्राचीन समय में सुविधाओं के साथ संचार के माध्यम भी इतने विकसित नहीं थे तो किसी भी सूचना को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने काफी समय लग जाता था।
प्रत्येक गाव अपने में सिर्फ एक ही हुआ करता था। एक दूसरे गांवों शहरों से संपर्क आज के समय जितना आसान ना था। परन्तु आज के वर्तमान समय में हम देखते हैं कि हर एक व्यक्ति की आवश्यकता में जो वस्तुएं आवश्य होती हैं। उनमें अब सोशल मीडिया भी शामिल हो गया है। वर्तमान में हमारे देश एवं विदेशों में जो भी तकनीकें विकसित हो रही हैं।
उसकी जानकारी आज बहुत जल्द आदान प्रदान होने लगी है। कोई भी समाचार किसी शहर किसी अन्य क्षेत्र का हो तो वह बहुत ही तेजी के साथ सोशल मीडिया के द्वारा लोगों तक पहुचा दिया जाता है। आज के समय में कई परीक्षाओं की तैयारियां ऑनलाइन ही हो रही हैं। जिसकी सूचना में सोशल मीडिया प्रत्येक क्षेत्र में सुदृढ हो रहा है।
आज के समय में हम देखते हैं कि नौकरियों की कितनी समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों को नौकरियों के लिये आवेदन भरना या फिर कोई भी अन्य सूचना प्राप्त करना हो तो वह सोशल मीडिया के द्वारा ही संभव होती है। देखा जाये तो आज हर व्यक्ति के दिन की शुरूआत सोशल मीडिया से शुरू होती है। एवं और इसी पर समाप्त होती है।
डिजिटल क्षेत्र में क्रांति-
प्राचीन समय में कोई भी तकनीक इतनी विकसित नहीं थी की यह किसी भी सूचना को बहुत ही अधिक तेजी के साथ लोगों के साथ बांट सके। आज हम देख रहे हैं कि सोशल मीडिया के द्वारा डिजिटल के क्षेत्र में काफी बढोत्तरी देखने को मिलती है।
आज यदि किसी क्षेत्र में उपयोग होने वाली वस्तुओं की आवश्यकता होती है तो सोशल मीडिया से अपरिचित व्यक्ति को उसके बारे में जानकारी नहीं लगती है। एवं वह आज के समय के अनुसार नहीं चल पाता वह डिजिटल तकनीक का उपयोग नहीं कर पाता है। जैसे-जैसे उसे पता चलता है। तब तक बहुत समय निकल चुका होता है।
सोशल मीडिया का डिजिटल के क्षत्र में क्रांति देखने को मिलती है जिसमें यदि कोई भी छात्र/छात्रा किसी भी क्षेत्र में जाने में रूचि रखता है और वह उस क्षेत्र को डिजिटल करना चाहता है तो उसके लिये सोशल मीडिया एक बहुत ही महत्वपूर्ण् भूमिका निभाता है। जिससे देश में डिजिटल के क्षेत्र को बढावा मिलता है। एवं देश को विश्व में सम्मान की प्राप्ति होती है।
व्यवसाय के विज्ञापन के क्षेत्र में–
आज भी कई व्यापारी ऐसे हैं जो सोशल मीडिया को उपयोग में नही लाते हैं और आज भी व्यापार से संबंधित विज्ञापनों को उन्ही पुराने तरीकों से करते हैं। जिससे उसके व्यापार में तरक्की उतनी नहीं हो पाती जो आज के समय का सोशल मीडिया को उपयोग करने वाला व्यापारी उपयोग में लाता है।
Social Media के कई माध्यम होते हैं। जिसमें कई ऐप्लीकेशन जैसें फेसबुक, वाट्यऐप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर, टेलीग्राम, एवं ऐसी कई प्रकार की प्रचलित ऐप्लीकेशन एवं इंटरनेट के सर्च इंजन जिसके माध्यम से आप अपने व्यापार में उपयुक्त होने वाली सामग्री का विज्ञापन आसानी से कर सकते हैं। इससे जो भी लोग सोशल मीडिया में सक्रीय रहते हैं। उनको आपके व्यापार से संबंधित जानकारी मिलेगी। एवं आपके व्यापार में वृद्धि होगी।
सोशल मीडिया से लाभ- सोशल मीडिया से आज कई लाभ देखने को आज के जीवन में मिल रहे हैं। जिससे बेरोजगारों को नौकरियों के बारे में सूचनाएं मिलती हैं। जिसको देश विदेश की खबर जानना हो उसको किसी भी माध्यम जैसे- न्यूज ऐप्लीकेशन्स, फेशबुक इत्यादि से जानकारी मिल रही है। बच्चों के लिये पठन सामग्री भी कई माध्यमों पर उपलब्ध होती है।
Social Media में कई ऐसे प्रयोजन बता दिये जाते हैं। जिसको अपने जीवन में लागू करके व्यक्ति अपने जीवन में कई क्षेत्रों में बदलाव कर सकता है। एवं उन्नत बना सकता है। सोशल मीडिया से कई व्यापारियों को उनके व्यापार करने में आसानी होती है। एवं किसी स्थान पर जाने से पहले उस स्थान की जानकारी आपके द्वारा सोशल मीडिया से तुरंत प्राप्त की जा सकती है। सोशल मीडिया के द्वारा मिली जानकारियों के माध्यम से व्यक्ति के होने वाले समय की बर्बादी नहीं होती है। एवं ऐसे ही कई अन्य प्राकर के लाभ हमारे एवं आपके जीवन में देखने को मिलते हैं।
सोशल मीडिया से हानियाँ-
सोशल मीडिया से जहां एक ओर लाभों को गिना जाता है। तो वहां एक ओर सोशल मीडिया से हानियाँ भी होती हैं।
जिसमें बच्चों एवं बडों के द्वारा सोशल मीडिया में अधिक सक्रीय रहने पर शारीरिक समस्याएं सामने देखने को मिलती हैं। जैसे सोशल मीडिया में उपयोग होने वाले माध्यम जैसे मोबाइल, लेपटॉप, कम्प्यूटर, के द्वारा उनसे निकलने वाली हानिकारक किरणें से बच्चों एवं किसी भी उम्र के व्यक्ति में आँखों की रोशनी कम होना, आँखों में जलन होना, एवं सोशल मीडिया में बच्चों का कहीं गलत मार्गदर्शन भी हो सकता है। जिससे बच्चा अपने भविष्य को लेकर गंभीर नहीं होता है।
एवं बाद में पश्ताना पडता है। सोशल मीडिया के द्वारा हानियों में किसी झूठी खबर से होने वाले व्यक्तियों का नुकसान, लोगों के कम जागरूक होने पर इसके द्वारा होने वाले बैंकिग फ्रोड, एवं किसी व्यक्ति विशेष की सामाजिक मानहानी, इत्यादि ऐसी हानियां हैं। जो बहुत ही गंभीर विषय है। इन हानियों से बचने के लिये व्यक्तियों को जागरूक बनना अति आवश्य है। सोशल मीडिया में बिना जानकारी के कोई भी निर्णय लेना एक मुर्खता है।
उपसंहार- हमने देखा कि सोशल मीडिया हमारे दैनिक जीवन में किस प्रकार से उपयोगी है। इससे लोगों को बहुत से क्षेत्रों में कई लाभ होते है नजर आते हैं तो वहीं इससे स्वार्थी व्यक्तियों के द्वारा गलत ढंग से चोरी फ्रोड किया जाता है। जिससे व्यक्तियों को हानियां भी उठानी पडती हैं। सोसल मीडिया से एक ओर डिजिटल क्षेत्रों में उन्नति देखने को मिलती है। तो कहीं बच्चों के भविष्य से जुडी अन्य समस्याएं भी देखने को सामने आती हैं।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.