12th Sociology MP Board Model Paper 2022/समाजशास्त्र मॉडल पेपर- Mp board model paper in Hindi/ Sociology model paper 12th Mp board.
मॉडल प्रश्न पत्र -२०२२
विषय – समाजशास्त्र
कक्षा – 12वी
पूर्णांक -80
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए- 1×6 = 6 अंक
1) औद्योगिकरण से आशय है?
- आधुनिक ढंग से कृषि करना
- यातायात के साधन
- बहुराष्ट्रीय कंपनियां स्थापित करना
- उत्पादन के क्षेत्र में मशीनी कृषि यंत्रों तथा ऊर्जा का अधिक प्रयोग करना
2) जनगणना 2011 का शुभंकर क्या था?
- प्रगणक अनूशासन
- प्रगणक देश
- प्रगणक शिक्षिका
- प्रगणक वाक्य
3) भारतीय संस्कृति की प्रमुख विशेषता कौन सी है?
- अनेक भाषाएं
- अनेक धर्म
- अनेक प्रजातियां
- अनेकता में एकता
4) उसके पास आए को क्या कहा जाता है, जो एक सामाजिक प्रणाली को अन्य व्यक्तियों के साथ जोड़ती है?
- नातेदारी
- महालबारी
- जजमानी
- जमीदारी
5) निम्नांकित में से किसे लोकतंत्र का पहरेदार कहा जाता है?
- मास मीडिया
- स्वास्थ्य प्रशासन
- सेना
- लोकसभा
6) भारत में लिंगानुपात कितना है?
- 943
- 940
- 933
- 930
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – 1×7 = 7 अंक
- संस्कृतिकरण की अवधारणा…. एम.एन श्रीनिवास…. ने दी है।
- भारतीय डाक प्रणाली सन….. 1766…… में आरंभ हुई।
- भारत में अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित निर्वाचित होने वाले भारत के पहले राष्ट्रपति का नाम..डॉ जाकिर हुसैन.. है।
- बीसवीं सदी के प्रारंभ में… भूमंडलीकरण ... के बाद FM चैनल प्रकाश में आया।
- रूई, झूठ, रेलवे तथा कोयला खाने भारत के ...प्रथम…. उद्योग थे।
- ग्रामीण क्षेत्रों को नगरीय क्षेत्रों में बदलने की प्रक्रिया का नाम ही… नगरीकरण….. है।
- सन….. 1976… में बंधुआ मजदूर उन्मूलन अधिनियम लागू किया गया।
12th Sociology MP Board Model Paper 2022/समाजशास्त्र मॉडल पेपर
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइए- 1×6 = 6 अंक
- दयानंद सरस्वती – आर्य समाज
- हिंदू विवाह अधिनियम – 1955
- सामाजिक संस्था – विवाह
- ज्योतिबा फुले – सत्यशोधक समाज
- जाति एक बंद वर्ग है – मजूमदार तथा मतदान
- प्रजातंत्र का चौकीदार – मीडिया
प्रश्न 4. एक शब्द/ वाक्य में उत्तर लिखिए- 1×7 = 7 अंक
- औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम किस देश में हुई? इंग्लैंड में
- राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग का अध्यक्ष कौन है? प्रधानमंत्री
- धर्मनिरपेक्षता के आवश्यक तत्व क्या है ? विभेदीकरण की प्रक्रिया, तार्किकता तथा धार्मिक संकीर्णता का ध्यान
- भारत में आपातकाल की घोषणा किस वर्ष की गई? वर्ष 1975
- ‘इंडिया न्यूज़ पेपर रिवॉल्यूशन’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है? रोजर जेफरी
- भारत में जनसंचार के किस साधन का उपयोग सबसे पहले हुआ? डाक सेवा
- भारत में रेडियो प्रसारण सबसे पहले कहां हुआ? कोलकाता एवं चेन्नई में
प्रश्न 5. सत्य/ असत्य लिखिए- 1×6 = 6 अंक
- भारत की जीवन प्रत्याशा विगत वर्षों में घटी है।असत्य
- क्षेत्रफल के आधार पर भारत का दूसरा बड़ा देश है। असत्य
- सरकार सार्वजनिक कंपनियों के अपने हिस्से को निजी क्षेत्र की कंपनियों को बेचने का प्रयास कर रही है। सत्य
- कमजोर लोग पर शक्तिशाली लोग शासन नहीं करते। असत्य
- सामाजिक आंदोलन किसी विशिष्ट उद्देश्य की ओर निर्देशित नहीं होते। असत्य
- प्रत्येक व्यक्ति की एक मातृभूमि और मातृभाषा होना आवश्यक नहीं है। असत्य
प्रश्न क्रमांक 6 से प्रश्न क्रमांक 15 तक 2 अंक निर्धारित है
प्रश्न 6. भारत की सामाजिक जनांकिकी के क्या लक्षण हैं?
अथवा
अल्पसंख्यक कौन है?
प्रश्न 7. आर्थिक क्षेत्र में असंतोष से प्राय: आंदोलन भड़क उठते हैं, कैसे?
अथवा
सामाजिक आंदोलन की अवधारणा स्पष्ट कीजिए
प्रश्न 8. सत्तावादी राज्य का क्या अर्थ है?
अथवा
प्रदत पहचान से आप क्या समझते हैं?
प्रश्न 9. जन संचार के माध्यमों को कितने भागों में बांटा जाता है?
अथवा
जनसंचार के माध्यम प्रिंट मीडिया का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
प्रश्न 10. भारत की भौगोलिक विभिन्नता का क्या अर्थ है?
अथवा
प्रतिस्थापन स्तर किसे कहते हैं?
प्रश्न 11. समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से औद्योगिकरण क्या है?
अथवा
प्रवासन क्या है?
प्रश्न 12. संरचनात्मक परिवर्तन किसे कहते हैं?
अथवा
कॉल सेंटर क्या है?
प्रश्न 13. जाति आंदोलन क्यों चलाया गए थे ?
अथवा
समाज कल्याण तथा समाज सुधार में अंतर बताइए।
प्रश्न 14. औद्योगिकरण किस प्रकार समानता एवं असमानता लाता है?
अथवा
भारत में उदारीकरण की नीति के लाभ बताइए।
प्रश्न 15. भारत में स्वतंत्रता के प्रारंभिक वर्षों में औद्योगिकरण कैसा था?
अथवा
उदारीकरण की दो नीतियां बताइए
प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक 3 अंक निर्धारित है –
प्रश्न 16. जाति सामाजिक एकता में बाधक है,कैसे?
अथवा
जाति प्रथा के लाभों का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 17. भारतीय समाज के प्रमुख विशेषताएं क्या है?
अथवा
नगरीकरण की प्रक्रिया क्या है?
प्रश्न 18. 19वीं तथा बीसवीं शताब्दी में सामाजिक सुधार आंदोलन पर चर्चा कीजिए।
अथवा
भारतीय समाज में पंथनिरपेक्षता से संबंधित परिवर्तनों को समझाइए।
प्रश्न 19. संस्कृति पर भूमंडलीकरण के प्रभाव की संक्षेप में चर्चा कीजिए?
अथवा
भूमंडलीकरण का उपभोक्ताओं पर क्या प्रभाव पड़ रहा है?
प्रश्न नंबर क्रमांक 20 से 23 तक 4 अंक निर्धारित-
प्रश्न 20. निम्नलिखित पर लघु टिप्पणी लिखिए-
- कृषक आंदोलन
- नक्सली आंदोलन
- चिपको आंदोलन
- महिलाओं के आंदोलन
अथवा
सामाजिक आंदोलनों के प्रकारों की चर्चा कीजिए ?
प्रश्न 21 जन संचार के साधनों से आप क्या समझते हैं? जनसंचार के प्रमुख साधनों पर प्रकाश डालिए ।
अथवा
टेलीविजन के माध्यम से जो परिवर्तन होते रहे हैं उनके रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।
प्रश्न 22. परिवार से आप क्या समझते हैं एवं परिवारों के प्रकारों का वर्णन कीजिए।
अथवा
भारत में ग्रामीण और नगरीय वर्ग संरचना का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 23.भारत में जनजातियों का वर्गीकरण किस प्रकार किया गया है ?
अथवा
उदारीकरण की आर्थिक नीति पर प्रकाश डालिए।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.