10th Hindi Model paper 2021 MP Board new pattern /MPBSE Subject Hindi Model Paper 2022 Class 10th/MP Board Hindi Blue Print Paper 2022 Class 10th Available this page
Class 10th Spacial Hindi Solved Model Paper 2021 MP Board
- निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ती कीजिए।
- संचारी भावों की संख्या …….33…………… मानी गई है।
- रविन्द्रनाथ टैगोर के कार्यस्थल का नाम……………. शांतिनिकेतन ……… है।
- रचना की दृष्टि से वाक्य……. 3 …………प्रकार के होते हैं।
- युधिष्ठिर की माताजी का नाम………. कुन्ती ………… है।
- बेटियां …………पावन ……..कामनाएं है।
- तुलसीदास जी भक्तिकाल के ………सगुण ……धारा के कवि हैं।
- …गीतिका ……….. छन्द के प्रत्येक चरण में 14-12 के विराम में 26 मात्राएं होती हैं।
- कवितावली के रचनाकार………. तुलसीदास ……….. हैं।
- आधुनिकता………. संप्रदाय ……..का विरोध करती है।
- सही विकल्प चुनकर लिखिए।
- श्री कृष्ण से सुन वचन अर्जुन क्रोध से जलने लगे हैं कौन सा रस विद्यमान है। (हास्य रस, वीर रस, शांत रस, रौद्र रस)
- फणीश्वरनाथ रेणु कृत मैला आंचल है। (कहानी, यात्रावृतांत, उपन्यास, संस्मरण)
- दोहे में मात्राएं होती है। (16, 26, 28, 24)
- घनश्याम को राखी बांधने वाली बहन का नाम क्या है? (सीता, गायत्री, पार्वती, सरस्वती)
- गेहूं और गुलाब निबंध है। (ललित, वर्णनात्मक, राजनीतिक, विचारात्मक)
- खडी बोली का प्रथम महाकाव्य है। (कामायनी, साकेत, रामचरित मानस, प्रियप्रवास)
- कुछ लोग बडे निर्दोष होते हैं। (सत्यवादी, मिथ्यावादी, अहिंसावादी, हिंसावादी)
- अत्यावश्यक का संधि विच्छेद होगा। (अत्य + आवश्यक, अति + आवश्यक, अत्य + आवश्यक, कोई नहीं)
- ‘जो नेत्रों से दिखाई न दे’ के लिए एक शब्द है। (अगोचर, दुदर्श, दृष्टव्य, दर्शनीय)
- ‘जगत विनोद’ के कवि का नाम क्या है? (बिहारी, जायसी, नागार्जुन, पद्माकर)
10TH HINDI MODEL PAPER 2021 MP BOARD
- सत्य/असत्य बताइए।
- श्रम में नृत्य का जन्म होता है। (असत्य)
- मैं और मेरा देश आचार्य हजारी प्रसाद का निबंध है। (असत्य)
- मनुष्य का भीतरी गुण स्वतंत्रता है। (सत्य)
- बिहारी सतसई के रचनाकार धनानन्द हैं। (असत्य)
- नील कण्ठ का समास विग्रह नीलाकण्ठ होता है। (असत्य)
- निंदा का उद्गम हीनता और कमजोरी से होता है। (सत्य)
- नागार्जुन प्रगतिशील कबि हैं। (सत्य)
- नर्मदा के उत्सकुण्ड के थोडा उपर माई की बगिया है। (सत्य)
- उल्लाला एक मात्रिक छंद है। (सत्य)
- आमरण अव्ययी समास का उदाहरण है। (सत्य)
सही जोडियां बनाइए।
सूरदास | सूर सारावली |
शांत रस | निर्वेद |
शल्य यंत्रों की संख्या | 101 |
रामवृक्ष बेनीपुरी | गेहूं और गुलाब |
बैल की बिक्रि | सीया रामशरण गुप्त |
नीति अष्टक | भारतेन्दु हरीशचन्द्र |
निंदा रस | हरिशंकर परसाई |
तरिन तनूजा तह तमाल बहु छाए | अनुप्रास अलंकार |
जो रोग एक दूसरे को लगे | संक्रामक |
जो पढा हुआ ना हो | अपठित |
- एक वाक्य में उत्त्र दीजिए।
- विदेश जाने पर कौन साथ देता है? (विद्या)
- वह क्या है जो हवा से भी तेल चलने वाला है? (मन)
- लेखक खेती करने के लिए कहां पर गये थे? (गांव)
- रसों की संख्या कितनी होती है? (9)
- देश के सौंदर्य बोध के आघात से किसको गहरी चोट पहुंचती है? (देश की संस्कृति को)
- जिस काव्य में एक ही सर्ग हो उसे क्या कहते हैं? (खण्डकाव्य)
- जायसी की भक्ति कौन सी है? (निर्गुण)
- किसका स्पर्श जड में भी स्फूर्ति पैदा करता है? (श्रद्धा का)
- ‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ क्या है? (कम शब्दों में अधिक कहना)
- ‘आंख का कांटा’ मुहावरे का अर्थ क्या होता है? (दुश्मन)
MPBSE Subject Hindi Model Paper 2021 Class 10th
- अवगुणों पर ध्यान न देने के लिए सूरदास ने किससे प्रार्थना की है? अथवा श्रद्धा का गायन किस प्रकार का है?
- बच्चे के रेशमी कोल बालों को कवि अपनी हथेलियों से क्यों स्पर्श नहीं करना चाहता है? अथवा भारतेन्दु जी के अनुसार भारत की दुर्दशा का मुख्य कारण क्या है?
- कवि ने हिमालय की झीलों में किसको तैरते हुए देखा है? अथवा भ्रामरी किसका अभिनन्दन करती है?
- साधु किस चीज को बताने से परहेज करतें हैं? अथवा कवि के अनुसार रूकने का क्या अर्थ होता है?
- कवि की आंखे उनीदी से क्या अर्थ होता है? बताइए। अथवा बादलों के हटने पर तारे किस प्रकार के दिखाई देते हैं?
- मन को एकाग्र करने के बाहरी साधन कौन से हैं? अथवा महाराणा लाखा ने किस तरह की प्रतिज्ञा की थी?
- मनुष्य का सत्य स्वयं ही सारे प्रश्नों का निराकरण कब करता है? अथवा रामचरण ने किसानों को बुलाते (पुकारते) हुए क्या कहा था?
- गुलाब किसका प्रतीक बना है? अथवा श्रीकृष्ण हस्तिनापुर किस लिए गए थे?
- भगिनी निवेदिता एवं स्वामी विवेकानन्द की मुलाकात कब, कहां पर और कैसे हुई थी? अथवा माता श्री कुक्षि ने कब धन्यता प्राप्त की थी?
- रचना की दृष्टि से वाक्य के भेद कितने होते हैं? अथवा निम्नलिखित के लिए एक शब्द को लिखो। 1. जो व्यक्ति िबना पढा लिखा हो।, 2. आगे आने वाला समय।
- निम्नलिखित उदाहरण में कौन सा रस है नाम बताकर स्पष्ट करो – जो नर माछी खात है, मूडा पूंछ समेत। ते नर सरगै जात है, नाती पूत समेत।। अथवा महाकाव्य और खण्डकाव्य में दो अंतर बताइए।
निम्न प्रश्नों पर 03 अंक निर्धारित हैं।
- मानव जीवन औश्र दीपक में परस्पर क्या समानता है? बताइए। अथवा कवि ने बेटियों को गौरव गाथाएं क्यों कहा है? बताइए।
- छन्द किसको कहते हैं? छंद के प्रकार कितने हैं? उनके नाम लिखिए। अथवा रूपक अंलकार की परिभाषा को उदाहरण देकर समझाइए।
- निम्न लिखित मुहावरों का अर्थ बताकर वाक्य को बनाइए। (कोई तीन) 1. नींद टूटना। 2. कमर कसना।, 3. लोहा मानना, 4. ठेस लगना।
- अधवनी धरा पर अभी क्या – क्या बनना शेष है? अथवा कलकत्ता में फैले प्लेग के समय निवेदिता ने सेवा किस प्रकार सेवा की?
- निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित करो। 1. मैं ईश्वर में विश्वास रखता हूं। (आदेशात्मक), 2. अधिक भोजन करना हानिकारक है। (प्रश्नवाचक), स्नान करो, विद्यालय जाओ। (सरल वाक्य) अथवा निम्नांकित मुहावरे व लोकोक्ति का अर्थ बताइए। 1. नौ दो ग्यारह होना।, 2. आंखों का तारा।, 3. एक अनार सौ बीमार।
- संयोग श्रृंगार किसको कहते हैं? उदाहरण देकर परिभाषा को समझाइए। अथवा अत्श्योक्ति अलंकार का उदाहरण देते हुए परिभाषा दीजिए।
- पुराणो के अनुसार नर्मदा की उत्पत्ति कैसे हुई है? अथवा ज्ञान और दीपक में क्या संबंध है? बताइए।
- रस की परिभाषा दीजिए एवं इसकी निष्पत्ति तथा भेद भी बताइए। अथवा वक्रोक्ति अलंकार की परिभाषा को उदाहरण देकर लिखिए।
- निम्न में से किन्ही तीन लोकोक्तियों के अर्थ को लिखकर वाक्य प्रयोग कीजिए। 1. भूत मरे पलीत जागे, 2. आ बैल मुझे मार, 3. मान ना मान मैं तेरा मेहमार, 4. गुदडी का लाल अथवा छन्द, दोहा का एक उदाहरण बताइए।
- कवि धर्मवीर भारती जी अधूरे सृजन से निराश न होने की बात बोलकर क्या संदेश देना चाहते हैं? अथवा यक्ष युधिष्ठिर संवाद से हमें क्या संदेश मिलता है? लिखो।
- निम्न अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करो। 1. सेठ ज्वाला प्रसाद अच्छा महाजन थे। 2. राम पुस्तक पडती है। 3. सोनू को फेल होने की आशा है। अथवा निम्न शब्द समूहों के शब्द लिखो। 1. शत्रु का न करने वाला।, किसी विषय में विशेष योग्यता रखने वाला।, 3. अभी-अभी स्नान किया हुआ।
निम्न प्रश्नों पर 04 अंक निर्धारित
- छायावादी काव्य की कोई तीन विशेषताएं और छायावादी काव्य के कोई दो कवियों के नाम बताइए। अथवा रीतिकाल के नाम की सार्थकता को बताइए।
- नाटक एवं एकांकी में कोई चार अंतर लिखिए। अथवा रिपोर्ताज किसको कहते हैं? बताइए।
- बिहारी या जयशंकर प्रसाद की काव्यगत विशेषताएं निम्न बिंदुओं के आधार पर कीजिए। 1. दो रचनाएं, 2. भाव पक्ष, 3. कला पक्ष
- हजारी प्रसाद द्व्विेदी या पं. रामनारायण उपाध्याय का साहित्यिक परिचय निम्न बिन्दुओं के तर्ज पर लिखिए। 1. दो रचनाएं, 2. भाषा शौली
प्रश्न 5. निम्न में से किसी एक पद्यांशी की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या करो।
ऊंचै कुल क्या जनमियां, जे करणी ऊंच होइ। सोवन कलस सुरै भर्या, साधू निंदा सोई।।
तखर तास बिलंबिए, बारह माल फलंत। शीतल छाया गहर फल, पंखी केलि करंत।। अथवा
वर दंतकी पंगति कुंदकली अपराधर पल्लव खोलन की। चपला चमकैं घन बीच जगैं छवि मोतिन माल अमोलन की।।
घुंघरारि लहैं लटकैं मुख ऊपर कुंडल लोल कपोलन की। नेवछावरि प्रान करै तुलसी बलि जाउं लला इन बोलन की।।
प्रश्न 6. इंदौर नगर पालिका के अध्यक्ष के पास एक शिकायती पत्र लिखो जिसमें मोहल्ले में सफाई नहीं होने के विषय में शिकायत की गई हो। अथवा समाचार पत्र पढने की उपयोगिता को बताइए एवं छोटे भाई को एक पत्र भी लिखिए।
प्रश्न 7. निम्न लिखित में से किसी भी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबंध को लिखिए।
- स्वदेश प्रेम
- स्वतंत्र भारत में नारी की स्थान
- प्रदूषण की समस्या और निदान
- जीवन में खेलों का महत्व
- आतंकवाद से जूझता भारत
अथवा
शेष बचे निबंधों में से किसी भी एक भी निबंध पर उसकी रूपरेखा को बनाइए (तैयार कीजिए)।
10 Tips to score more then 90 percent Marks in 10th/12th
Sanskrit Question Paper 2022 MP Board Class 10th
MP Board Previous year Question Papers Class 10th All Subject
mpbse new blueprint 2022 class 10th/MP Board 10th New Blueprint 2021
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.